{"_id":"69eb6e332a7c3ed66e0beccb","slug":"mother-scolds-two-teenage-girls-after-video-of-them-bathing-is-recorded-both-consume-poisonous-substance-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: नहाते समय का वीडियो बनने पर दो किशोरियों को मां ने डांटा, दोनों ने खाया जहरीला पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: नहाते समय का वीडियो बनने पर दो किशोरियों को मां ने डांटा, दोनों ने खाया जहरीला पदार्थ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: Shikha Pandey
Updated Fri, 24 Apr 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में नदी में नहाने गई दो किशोरियों का किसी ने छिपकर फोटो और वीडियो बना लिया। इस घटना और परिजनों की डांट से आहत होकर दोनों किशोरियों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए तीन टीमें गठित की हैं।
Trending Videos
यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे तब हुई, जब दो किशोरियों ने अपने-अपने घरों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी ले गए। वहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची, लेकिन तब तक किशोरियों को रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर किशोरियों से पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोनों नदी में नहाने गई थीं। इसी दौरान कुछ युवकों ने छिपकर उनके नहाते हुए फोटो और वीडियो बना लिए। जब यह बात किसी तरह किशोरियों की मां को पता चली तो उन्होंने दोनों को डांट दिया। परिजनों की डांट और इस शर्मनाक घटना से आहत होकर दोनों ने यह कदम उठाया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और किशोरियों के स्वास्थ्य का हाल जाना। दोनों किशोरियों को बेहतर उपचार के लिए बांदा रेफर किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच के लिए तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं। एक टीम किशोरियों के साथ रहकर उनके इलाज की देखरेख करेगी, दूसरी टीम परिजनों से पूछताछ करेगी और तीसरी टीम उन युवकों का पता लगाने में जुटी है जिन्होंने नहाते समय किशोरियों का वीडियो बनाया था। पुलिस का कहना है कि जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट
कमेंट X