{"_id":"69eb207155e8df149f0c9b33","slug":"jalaun-farmer-commits-suicide-by-hanging-body-found-hanging-from-a-tree-in-the-field-2026-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: किसान ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, खेत में पेड़ से लटका मिला शव, परिजन बोले- नशे का था आदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: किसान ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, खेत में पेड़ से लटका मिला शव, परिजन बोले- नशे का था आदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:32 PM IST
विज्ञापन
सार
Jalaun News: जालौन के सामी गांव में नशे के आदी किसान ने घर में अकेले होने पर खेत में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार नशे को लेकर अक्सर घर में विवाद होता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सामी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हे। यहां किसान रामपाल (45) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में गए हुए थे।
Trending Videos
वहीं, रामपाल घर में अकेला था। रात में वह खेत की ओर गया और बबूल के पेड़ से फंदा लगा लिया। सुबह जब किसान खेत पहुंचे, तो पेड़ से लटका शव देख इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजन बोले- रामपाल नशे का आदी था
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के मुताबिक, रामपाल नशे का आदी था, जिसको लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

कमेंट
कमेंट X