सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Sabuddin's son Vishal, and Shahrukh and Farukh's father, Kamal Singh.

Jalaun News: साबुद्दीन का बेटा विशाल, शाहरुख-फारुख के पिता कमल सिंह

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sabuddin's son Vishal, and Shahrukh and Farukh's father, Kamal Singh.
विज्ञापन
उरई। एसआईआर की ड्राफ्ट सूची में गलतियों की भरमार देखने को मिल रही है। कहीं हिंदू के पिता को मुस्लिम बना दिया गया है, तो कहीं मुस्लिमों के पिता हिंदू बना दिए गए हैं। इसके अलावा एक ही घर में 50 से ज्यादा मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। शहर के दो मतदान केंद्रों की मतदान सूची की पड़ताल की गई तो उनमें कई खामियां मिलीं। इससे समझा जा सकता है, कि बाकी केंद्रों की मतदाता सूची की क्या हालत होगी। जिले में मतदाताओं की संख्या 10,85,501 है। इनमें पुरुष मतदाता 6,00,001 व महिला मतदाताओं की संख्या 4,85,448 है व 52 अन्य मतदाता हैं। एक केस में विशाल के पिता का नाम साबुद्दीन तो वहीं दूसरे केस में शाहरुख-फारुख के पिता का नाम कमल सिंह चढ़ा दिया गया।
Trending Videos

एक नाम दो बार दर्ज, दोनों में उम्र भी अलग
शिवपुरी वॉर्ड के सदनपुरी मोहल्ले का मतदान केंद्र एमएस गर्ल्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूर्यनगर में बना है। इसकी मतदाता सूची में 696 मतदाता हैं। मतदाता सूची में मकान नंबर 182 पर विशाल का नाम मतदाता के रूप में दर्ज है। 26 साल के विशाल के पिता का नाम इसमें साबुद्दीन लिखा है। इसके अलावा मकान नंबर 244 में 53 मतदाता दर्ज हैं, जिसमें रानी पत्नी काले व मीना पत्नी भूरा को छोड़कर सभी मुस्लिम मतदाताओं का नाम दर्ज है। मकान नंबर 173 में वंदना पत्नी बबलू का नाम दो बार दर्ज है। एक में उनकी उम्र 31 साल व दूसरे में 26 साल है। इस मकान में दीपक पुत्र नंद राम के अलावा कोई नहीं रहता।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे मुस्लिम, पिता का नाम हिंदू दर्ज
चंद्रनगर वार्ड के कबीर नगर मोहल्ले का मतदान केंद्र इस्लामिया पूर्व माध्यमिक विद्यालय कबीर नगर में बना है। इसमें 833 मतदाता दर्ज हैं, जिसमें 479 पुरुष व 354 महिला मतदाता हैं। इसकी मतदाता सूची गड़बड़ है। मतदाता सूची के अनुसार मकान नंबर 68 में सात लोग रहते हैं। क्रम संख्या 448 में शाहरुख व 449 में फारुख का नाम दर्ज है। इन दोनों के पिता का नाम इसमें कमल सिंह लिखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed