सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Six accused, including a woman, sent to jail in a sex racket case

Jalaun News: सेक्स रैकेट में महिला समेत छह आरोपी भेजे गए जेल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Six accused, including a woman, sent to jail in a sex racket case
विज्ञापन
उरई। शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को एसएमएस रेस्टोरेंट में छापा मारकर आठ लोगों को पकड़ा था। रविवार को पुलिस ने महिला समेत छह लोगों को न्यायालय में पेश किया, यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सभी के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos


झांसी रोड स्थित एसएमएस रेस्टोरेंट में लंबे समय से देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर शनिवार शाम सीओ राजीव कुमार शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार और कोतवाल आनंद सिंह ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ छापा मारा था। कार्रवाई के दौरान मौके से दो युवती, एक किशोरी और एक महिला सहित चार पुरुषों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को मौके से पान मसाला, सिगरेट, माचिस, एंट्री रजिस्टर, क्यूआर कोड बॉक्स, रसीद बुक व आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से नौ मोबाइल फोन और 4190 रुपये नकद भी मिले।

गिरफ्तार आरोपियों में से माधौगढ़ क्षेत्र के गढ़ा हरौली निवासी सीमा, बघौरा निवासी चंद्रकिशोर, लहरिया पुरवा निवासी मुकीम, एट क्षेत्र के पचोखरा निवासी दीपेंद्र कुमार, डकोर के चिल्ली निवासी अभिषेक और नरछा निवासी गौरव सिंह को जेल भेज दिया गया है।

वहीं, इस रैकेट में शामिल होटल संचालक शिवा और सचिन के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


देह व्यापार के कानपुर से जुड़े तार, शहर में लाकर कराया जाता था धंधा

उरई। शहर में पकड़े गए देह व्यापार के रैकेट के तार कानपुर से जुड़ते नजर आ रहे हैं। पकड़ी गई एक युवती ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसे और उसकी अन्य साथियों को कानपुर से उरई लाया जाता था। यहां अलग-अलग स्थानों पर ठहराकर ग्राहकों से उनका संपर्क कराया जाता था। काम पूरा होने के बाद उन्हें वापस भेज दिया जाता था या फिर दूसरे स्थानों पर शिफ्ट कर दिया जाता था।
उसने यह भी बताया कि पहचान छिपाने और पुलिस से बचने के लिए लड़कियों को लगातार बदला जाता था, जिससे रैकेट लंबे समय से सक्रिय बना हुआ था। ग्राहकों से संपर्क कराने के लिए मोबाइल और अन्य माध्यमों का इस्तेमाल किया जाता था।

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है और कानपुर से जुड़े लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed