सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Six teenagers admitted to medical college after eating Prasad Peda

Jalaun News: प्रसाद के पेड़े खाने से छह किशोरों की हालत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Six teenagers admitted to medical college after eating Prasad Peda
फोटो - 10 टिक्कू पेड़े वालों की दुकान पर नमूने भर्ती खाद्य विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
उरई। शहर के मोहल्ला रामनगर स्थित मंदिर में प्रसाद के रूप में बांटे गए पेड़े खाने के बाद छह किशोरों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत पर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। सभी को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जिस किशोर ने पेड़े बांटे थे उसका आरोप है कि उसने यह पेड़े टिक्कू की दुकान से लिए थे। शिकायत पर खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर नमूने लिए हैं।
Trending Videos

शहर के मोहल्ला नया रामनगर निवासी रितेश ने मंगलवार को मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद के लिए पेड़े मंगवाए गए थे। ये पेड़े बच्चों और युवाओं में वितरित किए गए। पेड़ा खाने के कुछ ही समय बाद कुछ किशोरों की तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते कई लोगों को उल्टी और घबराहट की शिकायत होने लगी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पेड़ा खाने से रामनगर निवासी अभिजीत सिंह (16), प्रिंस तिवारी (17), अंश तिवारी (15), राज खान (16), राज (15) और रितेश (18) की हालत बिगड़ गई। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों के परिजनों का आरोप है कि प्रसाद के लिए पेड़े शहर के प्रसिद्ध मिठाई विक्रेता टिक्कू पेड़े वाले की दुकान से खरीदे गए थे। उनका कहना है कि पेड़े खाने के बाद ही बच्चों की तबीयत बिगड़ी, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी सीओ राजीव कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। खाद्य विभाग की टीम ने संबंधित दुकान पर पहुंचकर पेड़ों के नमूने जांच के लिए भर लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि नमूनों को प्रयोगशाला भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि पेड़ों में किसी प्रकार की मिलावट या खराबी थी या नहीं।

दुकान संचालक ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि उनकी दुकान पर गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाता है। सभी उत्पाद ताजे व मानकों के अनुरूप होते हैं। फिलहाल पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और सभी की निगाहें अब जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।

फोटो - 10 टिक्कू पेड़े वालों की दुकान पर नमूने भर्ती खाद्य विभाग की टीम। संवाद

फोटो - 10 टिक्कू पेड़े वालों की दुकान पर नमूने भर्ती खाद्य विभाग की टीम। संवाद

फोटो - 10 टिक्कू पेड़े वालों की दुकान पर नमूने भर्ती खाद्य विभाग की टीम। संवाद

फोटो - 10 टिक्कू पेड़े वालों की दुकान पर नमूने भर्ती खाद्य विभाग की टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed