सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Six trucks seized for illegal transportation of gravel

Jalaun News: अवैध मौरंग परिवहन में छह ट्रक सीज

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Six trucks seized for illegal transportation of gravel
विज्ञापन
कालपी। अवैध मौरंग परिवहन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार देर रात एसडीएम मनोज कुमार सिंह की अगुवाई में चलाए गए विशेष अभियान में छह ट्रकों को सीज किया गया। अभियान के दौरान सीओ अवधेश कुमार सिंह, खनिज और परिवहन विभाग की टीम ने आटा और कालपी क्षेत्र में सघन चेकिंग की। इस दौरान बिना खनिज प्रपत्रों के मौरंग ढोते हुए ट्रक पकड़े गए। सभी वाहनों को सीज कर आटा और कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। प्रशासन का कहना है कि बिना खनिज प्रपत्रों के मौरंग का परिवहन अपराध की श्रेणी में आता है। इसमें जुर्माने के साथ सजा का भी प्रावधान है। इसके बावजूद ट्रक संचालक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आगे भी अभियान जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed