सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Six vehicles seized, three dumpers filled with ballast challaned

Jalaun News: छह वाहन सीज, गिट्टी से भरे तीन डंपरों का चालान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Six vehicles seized, three dumpers filled with ballast challaned
फोटो-18-कोंच में वाहनों के चालान करते एआरटीओ विनय कुमार पांडे। संवाद
विज्ञापन
कोंच। नगर में बुधवार को परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में खलबली मच गई। एआरटीओ विनय कुमार पांडेय के नेतृत्व में कस्बे के अलग अलग क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। इस दौरान छह वाहन सीज किए गए और गिट्टी से भरे तीन डंपरों का चालान किया गया।
Trending Videos

चेकिंग के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने सड़क पर गुजर रहे कई वाहनों को रोककर उनके कागजातों की गहन जांच की। एआरटीओ ने बताया कि अभियान में एक स्कूली वाहन व जेसीबी सहित छह वाहनों को सीज किया गया है जबकि तीन डंपरों का चालान किया गया। जांच में पाया गया कि इन वाहनों के कागजात अधूरे थे और कुछ वाहन बिना वैध परमिट एवं फिटनेस के ही संचालित हो रहे थे। इन वाहनों को मंडी पुलिस चौकी में खड़ा कराया गया। वहीं, एक अन्य लोडर और आपे वाहन का चालान काटते हुए जुर्माना भी लगाया गया। उन्होंने बताया कि बिना वैध दस्तावेजों के वाहन संचालन पूरी तरह नियमों के विरुद्ध है और इससे सड़क सुरक्षा पर भी गंभीर खतरा उत्पन्न होता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed