सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SOG is searching for those who robbed the businessman.

Jalaun News: व्यापारी से लूट करने वालों को तलाश रही एसओजी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
SOG is searching for those who robbed the businessman.
विज्ञापन
कोंच। कस्बे में गल्ला व्यापारी से हुई लूट की जांच के लिए एसपी विनय कुमार सिंह के निर्देश पर एसओजी और सर्विलांस टीम को जांच में लगाया गया है। टीमें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
Trending Videos


मंगलवार देर शाम पटेल नगर निवासी गल्ला व्यापारी प्रेमनारायण राठौर आढ़त का काम निपटाकर घर लौट रहे थे। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर गेट के पास रेलवे ट्रैक की ओर सुनसान रास्ते में पहले से घात लगाए बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया और जेब में रखे 15,300 रुपये लूटकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी और किसान खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इससे पहले भी मंडी परिसर में चोरी और अन्य वारदात हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस की सतर्कता पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

मंडी में शराबियों का कब्जा, व्यापारियों में आक्रोश

गल्ला मंडी इन दिनों अराजक तत्वों का अड्डा बनती जा रही है। परिसर में खुलेआम शराबखोरी हो रही है। इससे माहौल खराब हो रहा है और व्यापारियों व किसानों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चौकी पुलिस स्थिति से बेखबर बनी हुई है और गश्त भी नहीं बढ़ाई जा रही है।

डकैती की साजिश भी यहीं बनी, फिर भी नहीं चेती पुलिस

बताया जाता है कि पूर्व में ज्वेलर्स की दुकान पर दिनदहाड़े हुई डकैती की साजिश भी इसी मंडी परिसर में रची गई थी। इसके बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।व्यापारियों का कहना है कि यदि समय रहते सख्ती बरती जाती तो हालात इतने खराब नहीं होते। लगातार बढ़ रही वारदातों से लोग दहशत में हैं और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed