{"_id":"696aa003f5afc5d42f03b696","slug":"the-accused-are-charged-with-extorting-money-and-issuing-threats-under-the-pretext-of-preparing-house-plans-orai-news-c-224-1-ori1005-139267-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मकान का नक्शा बनवाने के नाम पर रुपये हड़पने व धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मकान का नक्शा बनवाने के नाम पर रुपये हड़पने व धमकी देने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। मकान का नक्शा बनवाने के नाम पर करीब 15 हजार रुपये हड़पने और गाली-गलौज कर धमकी देने का आरोप लगाते हुए युवक ने पुलिस से शिकायत की है। कस्बे लाजपत नगर निवासी सुमित अहिरवार ने शुक्रवार को सीओ परमेश्वर प्रसाद को शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि उसे अपने मकान का नक्शा बनवाना था। इसके लिए उसने कस्बे के चंदकुआं निवासी मुहम्मद मुईनुद्दीन अजमेरी से संपर्क किया। उन्होंने 12 हजार रुपये में नक्शा बनवाने की बात कही। पीड़ित के अनुसार, उसने 18 सितंबर को भाई के मोबाइल से 10 हजार रुपये ऑनलाइन बैंक खाते में ट्रांसफर किए, शेष दो हजार रुपये 23 अक्तूबर को नकद दे दिए।
इसके बाद 26 दिसंबर को उन्होंने यह कहकर तीन हजार रुपये और मांगे कि नक्शा पास हो चुका है और खर्च लग रहा है। सुमित का आरोप है कि जब वह रुपये लेकर आरोपी के घर पहुंचा तो उसने रुपये तो ले लिए, लेकिन नक्शा नहीं दिया। नक्शा देने के नाम पर आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा।
पीड़ित का कहना है कि 15 जनवरी को जब वह दोबारा नक्शा मांगने गया तो आरोपी ने उसके साथ गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देकर उसे भगा दिया। क्षेत्राधिकारी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।
Trending Videos