सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The Barrackpore Express from Jhansi to Kolkata has been cancelled, and several other trains arrived late.

Jalaun News: झांसी से कोलकाता जाने वाली बैरकपुर निरस्त, कई ट्रेनें देर से आईं

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
The Barrackpore Express from Jhansi to Kolkata has been cancelled, and several other trains arrived late.
विज्ञापन
उरई। झांसी कानपुर रेलखंड से झांसी से कोलकाता जाने वाली प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी (22198) का संचालन शुक्रवार को नहीं किया गया। रेलखंड से गुजरने वाली कई ट्रेनों के फेरों में कटौती कोहरे के कारण की गई थी, जिसमें इस रेलखंड से गुजरने वाली ग्वालियर बरौनी बरौनी ग्वालियर झांसी कोलकाता प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरकपुर एक्सप्रेस शामिल हैं।
Trending Videos

शुक्रवार को झांसी से कोलकाता जाने वाली 22198 प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का संचालन नहीं किया गया। इसके अलावा अहमदाबाद से बनारस जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस (19167) एक घंटा 10 मिनट, गोरखपुर से चर्लापल्ली जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस (12590) एक घंटा 11 मिनट, लखनऊ से झांसी आने वाली मेमू पैसेंजर (64702) अपने निर्धारित समय से एक घंटा 20 मिनट देरी से आई। लगातार कोहरे की वजह से गोरखपुर की ओर से आने वाली ट्रेनें देरी से आ रही है। जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हो रही है। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि कोहरे से निपटने के लिए सभी ट्रेनों में फाग डिवाइस लगाए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed