सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The body of a porter was found hanging in the room.

Jalaun News: कमरे में फंदे पर लटका मिला पल्लेदार का शव

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
The body of a porter was found hanging in the room.
विज्ञापन
कोटरा। कस्बा के मंडी बाजार में शनिवार को पल्लेदार का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। वह घर में अकेला रहता था। कमरे से दुर्गंध आने पर आसपास के लाेगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। माैके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। अनुमान लगाया जा रहा है कि शव चार पांच दिन पुराना है।
Trending Videos

मंडी बाजार निवासी राजबहादुर यादव (35) मंडी में पल्लेदारी का काम करता था। राज बहादुर के पिता रतन यादव ग्राम बिनोरा में रहते हैं। शनिवार को उसके कमरे से दुर्गंध आने पर पड़ोलियों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो वह नहीं खुला। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा खोला तो राजबहादुर का शव फंदे पर लटका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। वह शराब का लती था और अकेला ही रहता था। पड़ोसियों का कहना है कि राज बहादुर के घर का मुख्य दरवाजा लगभग चार दिन से बंद था। थानाध्यक्ष विमलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed