सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The certificate was handed over to the unopposed chairman of the Land Development Bank.

Jalaun News: भूमि विकास बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष को सौंपा प्रमाण पत्र

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
The certificate was handed over to the unopposed chairman of the Land Development Bank.
विज्ञापन
कोंच। भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित अमित उपाध्याय को शुक्रवार को खंड विकास कार्यालय में पीठासीन अधिकारी/नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह पटेल ने निर्वाचन प्रमाणपत्र सौंपा। प्रमाणपत्र प्राप्त करने के बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष बैंक शाखा पहुंचे, जहां उनका स्वागत-सम्मान किया गया।
Trending Videos

इसके बाद उन्होंने बैंक स्टाफ से परिचय प्राप्त कर शाखा का निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए। बैंक शाखा में शाखा प्रबंधक अनुराग दुबे, फील्ड ऑफिसर अमित वर्मा, रतनसेन चंदेल, अक्षय कुमार सहित अन्य कर्मचारियों ने अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान अध्यक्ष ने बैंक की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इस दौरान पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, अंजू अग्रवाल, सुनील शर्मा, सुनीलकांत तिवारी, नरेश वर्मा, शिवसिंह कुशवाहा, नरेश मिश्रा, पवन निरजंन आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed