सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The construction of the Buddhist park has been stalled due to encroachment on municipal land.

Jalaun News: पालिका की जमीन पर अतिक्रमण से अटका बौद्ध पार्क का निर्माण

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
The construction of the Buddhist park has been stalled due to encroachment on municipal land.
विज्ञापन
कोंच। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित होने के कई माह बाद भी अतिक्रमण के कारण बौद्ध पार्क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। पालिका की जमीनों पर फैले कब्जे नगर के विकास कार्यों में बड़ी बाधा बने हुए हैं।
Trending Videos


मामला कस्बे के गांधी नगर क्षेत्र का है, जहां सिंहवाहिनी मंदिर गेट के सामने नगर पालिका की लगभग पांच हजार वर्गफीट भूमि है। यह भूमि पालिका अभिलेखों में नवीन परती के नाम से दर्ज है। बीते दिनों नगर पालिका की बोर्ड बैठक में उक्त भूमि पर बौद्ध पार्क निर्माण का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया था, लेकिन कुछ लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण के चलते निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पूर्व नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव एवं राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अतिक्रमणकारियों को शीघ्र कब्जा हटाने की चेतावनी दी। राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि सभी कब्जाधारियों को पांच दिन का समय दिया गया है। समयावधि समाप्त होने के बाद नियमानुसार बेदखली की कार्रवाई की जाएगी।

इधर, चेतावनी के बाद अतिक्रमणकारियों ने बुधवार शाम उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि वे लोग पिछले 35- 40 वर्षों से उक्त भूमि पर निवास कर रहे हैं और यह स्थान उन्हें नसबंदी योजना के तहत मिला था। उन्होंने प्रशासन से वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने की मांग की है। ईओ का कहना है कि सभी लोगों से कब्जा हटवाया जाएगा। जिससे पार्क का निर्माण कार्य शुरू कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed