सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The exhibition going on in the grounds of MSV Inter College was closed.

Jalaun News: एमएसवी इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही प्रदर्शनी कराई गई बंद

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The exhibition going on in the grounds of MSV Inter College was closed.
विज्ञापन
कालपी। एमएसवी इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही प्रदर्शनी बंद करा दी गई। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में डीआईओएस ने अनुमति निरस्त कर उसे बंद करने के आदेश कालेज प्रशासन को दिए हैं।
Trending Videos

टरननगंज स्थित नुमाइश मैदान खत्म होने के बाद विगत कई वर्षों से एमएसवी इंटर कॉलेज के मैदान में एक माह तक मकर संक्रांति मेला आयोजित होता आ रहा है, जो इस वर्ष 11 जनवरी से शुरू हुआ था। नगर निवासी अनिल पुरवार ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि शिक्षण संस्थान परिसर में मेला आदि कार्यक्रम आयोजित करने पर रोक लगी है। इसे संज्ञान में लेकर डीएम ने डीआईओएस को मामले में कार्यवाही के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर डीआईओएस राजकुमार पंडित ने मेला की पूर्व अनुमति को निरस्त कर इस मामले का पत्र एसडीएम कालपी व एमएसवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व कोतवाली पुलिस को दिया है। इतना ही नहीं कॉलेज प्रशासन को प्रदर्शनी को बंद कर मंगलवार को रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए हैं। एसडीएम मनोज कुमार सिंह का कहना है कि अनुमति निरस्त कर प्रदर्शनी संचालक को उसे बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed