सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The Rath Road was blocked for two hours, and traffic came to a standstill up to the overbridge.

Jalaun News: राठ रोड पर दो घंटे रहा जाम, ओवरब्रिज तक ठप रहा यातायात

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
The Rath Road was blocked for two hours, and traffic came to a standstill up to the overbridge.
फोटो-4-राठ रोड पर जाम में फंसे लोग। संवाद- - फोटो : जिला अस्पताल में युवक को एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाते फार्मासिस्ट।
विज्ञापन
उरई। शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में शामिल राठ रोड स्थित मंडी गेट पर सोमवार को दो घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। ओवरब्रिज के नीचे से लेकर राठ रोड तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात इतने खराब रहे कि पांच मिनट का सफर तय करने में लोगों को करीब एक घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा।
Trending Videos


सोमवार दोपहर बाद स्थिति और अधिक बिगड़ गई। राठ रोड से लेकर ओवरब्रिज तक का मार्ग करीब दो घंटे तक पूरी तरह से ठप रहा। बाइक, कार, ऑटो, ई-रिक्शा और भारी वाहन जाम में फंसे रहे। राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चों, मरीजों और नौकरीपेशा लोगों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि मंडी गेट क्षेत्र में पिछले काफी समय से जाम की समस्या बनी हुई है। यह इलाका शहर का प्रमुख व्यापारिक केंद्र होने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग भी है, इसके बावजूद यहां ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से गोल नजर आई। जाम के दौरान कहीं भी यातायात पुलिसकर्मी नजर नहीं आए, जिससे हालात और बिगड़ते चले गए।

व्यापारियों ने बताया कि आए दिन लगने वाले जाम से गल्ला मंडी आने वाले किसान सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों को बाजार पहुंचने में घंटों लग जाते हैं। कई बार अनाज से भरी ट्रॉलियां और ट्रक जाम में फंस जाते हैं, जिससे व्यापार भी प्रभावित होता है। व्यापारियों का कहना है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन इसके समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
वर्जन
कुछ देर के लिए जाम लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो गई थी। पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।
- अर्चना सिंह, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed