सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Those who fired at the travel operator are still at large.

Jalaun News: युवती को ले जाने में सपा यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष हिरासत में

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Those who fired at the travel operator are still at large.
विज्ञापन
कोंच (उरई)। युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में सपा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष रिजवान मंसूरी उर्फ छोटू टाइगर को पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में ले लिया। रिजवान और उसके साथी उस्मान के खिलाफ एक युवती के पिता ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
Trending Videos


मंगलवार की सुबह कोंच निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे उसकी 20 वर्षीय पुत्री बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो उसने पुलिस से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री को जवाहर नगर निवासी रिजवान मंसूरी बहला-फुसलाकर साथ ले गया। रिजवान सपा की मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का जिलाध्यक्ष है। आरोप है कि युवती घर में रखे करीब तीन लाख रुपये भी साथ ले गई है। युवती को ले जाने में रिजवान मंसूरी के आराजी लेन निवासी मित्र उस्मान कुरैशी ने भी सहयोग किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने रिजवान मंसूरी और उस्मान कुरैशी के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर ली। पुलिस रिजवान को हिरासत में ले लिया है।
कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। पुलिस टीम युवती को खोजने के प्रयास में जुटी है।








प्राथमिकी के बाद सपा यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष पद से हटाया गया टाईगर


पार्टी की छवि धूमिल होने के डर से प्रदेश अध्यक्ष ने लिया त्वरित निर्णय, तत्काल प्रभाव से पदमुक्त



युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में सपा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष रिजवान मंसूरी उर्फ छोटू टाइगर के खिलाफ कोंच कोतवाली में उसके एक साथी समेत मुकदमा दर्ज होने के बाद पार्टी स्तर पर खलबली मच गई है। मामले से पार्टी की किरकिरी और छवि धूमिल होने की आशंका के चलते यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ने मंगलवार को आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए रिजवान मंसूरी को तत्काल प्रभाव से जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया।
प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा द्वारा जारी पत्र में रिजवान मंसूरी पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने और अनुशासनहीनता के आरोप लगाए गए हैं। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि संगठन की मर्यादा और पार्टी की छवि बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी रिजवान मंसूरी को एक बार सपा यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष पद से हटाए जाने के साथ ही पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed