{"_id":"697904c48308479aed0a0598","slug":"thousands-of-liters-of-water-wasted-due-to-pipeline-leakage-two-bighas-of-crop-destroyed-orai-news-c-224-1-ori1005-139696-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पाइपलाइन लीकेज से हजारों लीटर पानी बर्बाद, दो बीघा फसल चौपट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पाइपलाइन लीकेज से हजारों लीटर पानी बर्बाद, दो बीघा फसल चौपट
विज्ञापन
फोटो - 07 पाइप लाइन से हुए लीकेज से भरा कई वर्षों से पानी। संवाद
विज्ञापन
सिरसा कलार। कस्बे की पानी की टंकी से कई गांवों में पेयजल आपूर्ति की जाती है, लेकिन पाइपलाइन में लंबे समय से चले आ रहे लीकेज के कारण जहां हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। दो साल में दो बीघा फसल भी खराब हो चुकी है। लोगों का कहना है कि शिकायतों के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।
कस्बा निवासी जीतू सेंगर ने बताया कि उनके खेत में करीब चार वर्ष पहले पाइपलाइन में लीकेज हो गया था। इसकी शिकायत उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद जल संस्थान के कर्मी मौके पर पहुंचे, गड्ढा खोदा लेकिन सामान न होने का हवाला देकर बिना मरम्मत किए लौट गए। इसके बाद आज तक पाइपलाइन की मरम्मत नहीं हो सकी।
लीकेज के कारण छानी अहीर, पीपरी, तरसौर सहित अन्य गांवों में पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है। साथ ही दूषित पानी गांवों तक पहुंच रहा है। जीतू सेंगर ने बताया कि पाइपलाइन से लगातार पानी बहने के कारण उनकी दो बीघा फसल हर साल सड़ जाती है।
इसी तरह कस्बा निवासी कमल किशोर, हर प्रसाद कुशवाहा, देवेंद्र भदौरिया, प्रेम नारायण शुक्ला और अनूप मिश्रा ने भी बताया कि उनके खेतों से होकर गुजर रही पाइपलाइन कई स्थानों से टूटी हुई है। इससे फसलें लगातार खराब हो रही हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र पाइपलाइन की मरम्मत कराए जाने और पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग की है।
वर्जन
पाइपलाइन लीकेज की जानकारी मिली है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
- आलोक कुमार, जेई, जल संस्थान
Trending Videos