{"_id":"696bd6f5c9864b27310912d9","slug":"travel-operator-and-his-brother-in-law-were-shot-and-beaten-to-death-orai-news-c-224-1-ori1005-139299-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ट्रेवल्स संचालक और उसके साले पर फायरिंग, मारपीट कर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ट्रेवल्स संचालक और उसके साले पर फायरिंग, मारपीट कर किया लहूलुहान
विज्ञापन
फोटो - 08 पुलिस को घटना की जानकारी देता पीड़ित सशेंद्र राजपूत। संवाद
विज्ञापन
उरई। शहर के राठ रोड पर युवकों ने ट्रेवल्स संचालक व उसके साले पर तमंचे से फायरिंग कर दी। विरोध करने पर तमंचे की बट व कुल्हाड़ी से हमलाकर उन्हें घायल कर दिया। आरोपी दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करते हुए मौके से भाग गया। माैके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और संचालक की तहरीर पर पांच नामजद व सात अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी तीन बाइकें भी छोड़ गए हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुइया गांव निवासी सशेंद्र राजपूत राठ रोड स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास शताब्दी ट्रेवल्स नाम से कार्यालय संचालित करते हैं। उनका साला आटा थानाक्षेत्र के ददरी गांव निवासी लवकुश राजपूत भी मदद करता है। शुक्रवार की रात बाइकों से करीब 15 लोग पहुंचे और सशेंद्र व उसके साले पर तमंचे से फायरिंग कर दी। बाद में तमंचे व कुल्हाड़ी की बट से दोनों को घायल कर दिया। फायरिंग से राठ रोड पर खलबली मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। बाद में आरोपी फायरिंग करते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
सशेंद्र ने बताया कि ददरी व हाल तुफैलपुरवा निवासी विशाल राजपूत, सुनहेटा निवासी अमित राजपूत, बम्हौरी निवासी रोबिन राजपूत, हमीरपुर जिले के सरीला थानाक्षेत्र के बरारा गांव निवासी रामविशाल, इंद्रानगर निवासी साहिल व सात अज्ञात लोग बाइक से आए। विशाल व अमित ने उन्हें जान से मारने की नियत से तमंचे से फायरिंग कर दी। सभी ने तमंचे की बट व कुल्हाड़ी से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। आसपास के लोगों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग कर भाग गए। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि पांच नामजद व सात अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
कालपी बस स्टैंड पर हुए बवाल के बाद भी नहीं चेती पुलिस
कालपी बस स्टैंड पर अगस्त माह में हुए बवाल से पुलिस की खूब किरकिरी हुई थी। आरोपियों ने दो बाइकों में आग लगा दी थी। घटना से हालात काबू से बाहर हो गए थे। पुलिस को 10 थानों का फोर्स बुलाना पड़ा था। कई दिनों तक कार्रवाई चली थी। लोगों का कहना है कि शुक्रवार रात भी आरोपी बाइकों से आए और फायरिंग शुरू कर दी। सूचना के बाद करीब आधे घंटे में पुलिस पहुंची लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। आरोपी तीन बाइकों को मौके पर छोड़ गए हैं जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लिया है।
Trending Videos