{"_id":"696bd8071bf9ea6c790dc1c4","slug":"two-careless-sanitation-workers-posted-in-khutmili-village-were-suspended-orai-news-c-224-1-ori1005-139304-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: खुटमिली गांव में तैनात लापरवाह दो सफाईकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: खुटमिली गांव में तैनात लापरवाह दो सफाईकर्मी निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। खुटमिली ग्राम में जनचौपाल में सामने आई साफ-सफाई व्यवस्था की शिकायत पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) राम अयोध्या प्रसाद ने लापरवाही बरतने पर दो सफाईकर्मियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही गांव की साफ-सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
अमर उजाला में 17 जनवरी के अंक में साफ-सफाई व्यवस्था से संबंधित खबर को प्रमुखता से प्रकाशित गया था। प्रशासन ने खबर को संज्ञान में लिया और जनचौपाल में ग्रामीणों की शिकायतों की खबर के आधार पर जांच कराई गई तो ग्राम में तैनात सफाईकर्मी शिवदास और प्रदीप कुमार के कार्यों में अनियमितता पाई गई। इस पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया गया।
गांव में साफ-सफाई व्यवस्था बाधित न हो इसके लिए करमचंदपुर में तैनात अतिरिक्त सफाईकर्मी उदयभान को खुटमिली में तैनात किया गया है। डीपीआरओ ने बताया कि शिकायतों को गंभीरता से लिया गया और जांच में खुटमिली में तैनात दोनों सफाईकर्मियों के कार्य में लापरवाही सामने आई जिस पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। गांव में साफ-सफाई व्यवस्था बाधित न हो इसके लिए वैकल्पिक रूप से अतिरिक्त सफाईकर्मी की तैनाती की गई है।
Trending Videos