सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two more sent to jail for beating an elderly man to death

Jalaun News: वृद्ध को पीटकर मरणासन्न करने के मामले में दो और भेजे गए जेल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Two more sent to jail for beating an elderly man to death
विज्ञापन
सिरसा कलार। थाना क्षेत्र के दमरास से डीजल लेकर आ रहे वृद्ध को रोककर आरोपियों ने मारपीट कर अधमरा कर दिया था। इसके बाद उसके ऊपर कार चढ़ा दी थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि सोमवार को दो और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के खड़गुई पुरवा निवासी अरविंद सिंह उर्फ किशन जी (65) बृहस्पतिवार को अपने साथी के साथ डीजल लेकर घर लौट रहे थे। तभी जूनियर हाईस्कूल के पास दमरास निवासी मौसम भदोरिया, राहुल भदोरिया के साथ राघव गुर्जर, अनुरुद्ध पाल घात लगाए बैठे हुए थे। आरोपियों ने वृद्ध पर लाठी डंडे से कई वार किया फिर बाद में कार उसके सीने पर चढ़ा दी थी। परिजनों ने वृद्ध को ग्वालियर में भर्ती कराया था। पुलिस ने मौसम व राहुल को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सोमवार को पुलिस ने इसी मामले में कस्बा निवासी निखिल उर्फ अंकित कुमार और दौनापुर निवासी मोहित सिंह को गिरफ्तार कर लिया। (संवाद)
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed