{"_id":"69e141151c9ed47d70005be1","slug":"vedant-became-the-district-topper-in-cbse-10th-orai-news-c-224-1-ori1005-143057-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सीबीएसई 10वीं में वेदांत बने जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सीबीएसई 10वीं में वेदांत बने जिला टॉपर
विज्ञापन
फोटो - 32 मेधावियों के साथ खड़े शिक्षक व विद्यालय परिवार के सदस्य। संवाद
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
उरई। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल (डीडब्लूपीएस) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में सफलता दर्ज की है। विद्यालय प्रबंधन का दावा है कि है विद्यालय के छात्र वेदांत तिहार ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है।
स्निग्धा सिंह ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में दूसरा व समर्थ मिश्रा ने 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय की इस उपलब्धि में कुल 58 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया है। करीब 40 प्रतिशत छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन को दिया है।
90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले मेधावियों में मोहम्मद आरिश अंसारी, अर्पिता शुक्ला, स्पर्श सचान तन्वी अग्रवाल 97, शाश्वत पटेल, रुद्रादित्या तिवारी,अक्षांश अग्रवाल 96.2, कुशाग्र सिंह 96, शांतनु यादव 95.6, नैतिक मेहरोत्रा, हार्दिक गुप्ता 95, अक्षरा तिवारी, अंशुमन गुर्जर, आराध्या यादव 94.8, अविका गर्ग 94.6, पार्थ सिंह राजपूत 94.4, प्रतिष्ठा राजावत 94.2, शुभ मिश्रा, आर्जव सिंह, दक्ष राज 94, दीपेश वर्मा 93.8, आर्या अग्रवाल,आदर्श कुमार मिश्रा 93.6, वेदांश 93.4, प्रियंका सोनी 93.2, अनुष्का गौतम 93,अथर्व वेंकट 92.4, श्लोक राजपूत, उज्ज्वल त्रिपाठी 92.2, पल्लवी,रुद्रांश बुधौलिया 92, सरनश सिंह 91.4, रूपजोत (91.8, हर्षिता पटेल 91.2, आराध्या तिवारी, ऋषभ राजपूत (91, अंजिल पटेल, आदित्य सिंह 90.6, श्रष्टि गौतम, अंश पटेल, ऋषभ प्रजापति 90.4, कार्तिक गुप्ता, सिद्धार्थ चौधरी, सिद्धांत महान, आर्यन पटेल, यश रावत, कृष्णा, आस्था तिवारी, सिमरन पटेल, ऋषभ पटेल, आद्या गौतम, श्रेया गौतम, आर्यन राजपूत, यज्ञदत्त राजपूत, अथर्व शर्मा ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए। छात्रों की इस शानदार सफलता पर विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
डीडब्लूपीएस की ओर से नगर में निकाली गई रैली
उरई। डीडब्लूपीएस विद्यालय की ओर से नगर में रैली निकाली गई, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली इस रैली को लोगों का भी समर्थन मिला।विद्यालय द्वारा आयोजित टॉपर्स बच्चों की भव्य रैली डीवीसी कॉलेज से शुरू होकर आंबेडकर चौराहे तक निकाली गई। इस दौरान मेधावियों का उत्साह देखते ही बनता था और पूरे शहर ने इन होनहारों की उपलब्धि को सराहा। (संवाद)
94.2 प्रतिशत अंकों के साथ पार्थ कोंच टॉप, अदिति 93 को दूसरा स्थान
कोंच। सीबीएसई बोर्ड में कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम सूरज ज्ञान मॉडर्न पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की है। पार्थ गुप्ता ने 94.2 फीसदी अंक प्राप्त कर कोंच नगर में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि दूसरे स्थान पर अदिति नगाइच रहीं, उन्हें 93 प्रतिशत अंक मिले। इसके साथ ही अक्षिता सिंह 92.4 अभय 91.8, यश सोनी 91.6%, निर्मल समाधिया 91.4, कृष कुमार 91.2, ऋषभ 91.2, शुभी शंकरवार 91 एवं पर्नल 90.6 प्रतिशत शामिल हैं, जिन्होंने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अलावा कन्हैया गुप्ता, सुयश तरसौलिया, पीयूष कुरेले, ओम पटेल, फलक, दीपिका तिवारी, जैनब, अखिल सागर, शिवम खरे, युग पटेल, स्वाति ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। (संवाद)
Trending Videos

फोटो - 32 मेधावियों के साथ खड़े शिक्षक व विद्यालय परिवार के सदस्य। संवाद- फोटो : संवाद