पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Vehicles crawled along the highway for two hours following a car crash near the bridge

Jalaun News: पुल के पास कार टकराने से दो घंटे तक हाईवे पर रेंगते रहे वाहन

Wed, 01 Jul 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Vehicles crawled along the highway for two hours following a car crash near the bridge
फोटो - 32 कालपी क्षेत्र में जाम में फंसे वाहन। संवाद
कालपी। झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह यमुना पुल के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे हाईवे पर करीब दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। जाम में छोटे-बड़े वाहन फंस गए और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कानपुर देहात की ओर पुल के पास एक कार टकरा गई। दुर्घटना के बाद मार्ग अवरुद्ध होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के दौरान एक ट्रक भी बीच रास्ते में फंस गया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाया गया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका।
विज्ञापन


गौरतलब है कि यमुना पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण इन दिनों प्रतिदिन जाम की स्थिति बन रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मरम्मत कार्य शुरू होने से पहले यातायात संचालन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई, जिसके चलते राहगीरों और वाहन चालकों को लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि जाम की समस्या से निपटने के लिए पुल के पास पुलिस टीम तैनात रहती है। जाम की सूचना मिलते ही तत्काल यातायात सुचारु कराया जाता है और बुधवार को भी कुछ ही समय में स्थिति सामान्य कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed