सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Video of dispute at toll plaza goes viral, manager files complaint

Jalaun News: टोल प्लाजा पर विवाद का वीडियो वायरल, मैनेजर ने दी तहरीर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Video of dispute at toll plaza goes viral, manager files complaint
विज्ञापन
आटा। टोल प्लाजा पर वाहन चालक और टोल कर्मियों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के संबंध में टोल प्रबंधन की ओर से आटा थाने में तहरीर दी गई है।
Trending Videos

टोल मैनेजर अंकेश श्रीवास्तव ने थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि सोमवार की दोपहर के समय एक कार लेन नंबर 7 पर पहुंची, जिसका फास्ट टैग ब्लैकलिस्ट दिखा रहा था। इस पर टोल कर्मियों ने चालक से यूपीआई या नकद भुगतान करने का अनुरोध किया, लेकिन उसने भुगतान करने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान चालक बूथ पर तैनात महिला कर्मचारी से अभद्रता करने लगा और उसका वीडियो बनाने लगा। आरोप लगाया कि महिला कर्मी ने वीडियो बनाने और अभद्र भाषा के प्रयोग पर आपत्ति जताई। इस बीच चालक कुछ देर तक लेन में ही वाहन खड़ा किए रहा, जिससे पीछे वाहनों की कतार लग गई। बाद में फास्ट टैग सक्रिय होने पर टोल का ट्रांजेक्शन कर वाहन को आगे जाने दिया गया। टोल मैनेजर ने बताया कि कार चालक द्वारा महिला कर्मचारी से अभद्रता करने और वीडियो बनाने के मामले में आटा थाने में तहरीर दी गई है। मामले को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed