{"_id":"69f79a84d2d8498e3a07d4d6","slug":"villagers-protested-after-receiving-dirty-water-and-no-supply-orai-news-c-224-1-ori1005-143782-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सप्लाई न होने पर तो कहीं गंदा पानी मिलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सप्लाई न होने पर तो कहीं गंदा पानी मिलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
माधौगढ़। सरकार की महत्वाकांक्षी नमामि गंगे हर घर जल योजना तहसील क्षेत्र में अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। कहीं टंकी निर्माण के बाद भी बिजली कनेक्शन न होने से पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है, तो कहीं लीकेज और तकनीकी खामियों के कारण ग्रामीणों को गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है।
तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत बोहरा के मजरा हिंगुटा में रविवार सुबह नाराज ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं।
विभागीय जेई द्वारा शीघ्र पानी चालू कराने का भरोसा दिए जाने पर ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर जलापूर्ति शुरू नहीं हुई तो तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
दो वर्ष पूर्व नमामि गंगे योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। ट्यूबवेल और सबमर्सिबल पंप भी लगा दिए गए। ट्रांसफार्मर भी रखवा दिया गया लेकिन अब तक बिजली कनेक्शन न होने से जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। वहीं बोहरा और हिंगुटा गांवों में पाइपलाइन भी अधूरी पड़ी है, जिससे रास्ते उखड़े पड़े हैं। प्रदर्शन के दौरान सतेंद्र श्रीवास्तव, मानक चंद्र, सुरेश, राहुल, शिवकुमार, जयपाल सिंह, कल्लू, हरिओम, रामऔतार, वेदनारायण, हरिश्चंद्र, जितेंद्र समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
उधर, असहना न्याय पंचायत के मजरा मचकछा में भी नमामि गंगे योजना की स्थिति संतोषजनक नहीं है। यहां बोर खराब होने के कारण लंबे समय तक जलापूर्ति ठप रही। कई बार शिकायत और तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देने के बाद विभाग ने पिछले माह मार्च में बोर ठीक कर पानी चालू कराया। अब यहां नई समस्या खड़ी हो गई है। जगह-जगह पाइपलाइन लीकेज होने से घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। गीधन की खोड़ और असहना गांव तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीण बलवीर सिंह, विपिन सिंह, मंगल सिंह और रामरूप सिंह ने बताया कि यदि लीकेज शीघ्र ठीक नहीं कराए गए तो दूषित पानी से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ सकता है। ग्रामीणों ने विभाग से तत्काल व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। ताकि समस्या से राहत मिल सके।
Trending Videos