सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman killed in vehicle collision, husband seriously injured.

Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति गंभीर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Woman killed in vehicle collision, husband seriously injured.
फोटो 06 मृतक सुनीता देवी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
कालपी (जालौन)। वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती यमुना पुल पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत होने पर दोनों को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई जबकि पति को कानपुर रेफर कर दिया गया है। वह त्रयोदशी में शामिल होने उरई आ रहे थे। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
Trending Videos


कानपुर नगर के स्वदेशी मिल के पास निवासी जितेंद्र कुमार वर्मा (40) पत्नी सुनीता वर्मा (38) के साथ बुधवार को उरई आ रहे थे। उनकी बाइक कालपी कोतवाली क्षेत्र के यमुना पुल पर पहुंची कि तभी किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि जितेंद्र शहर के तुलसी नगर निवासी जीजा विजय वर्मा के यहां त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। जितेंद्र प्राइवेट जॉब करते हैं। महिला की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed