सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Work is getting stuck due to traffic jam... a distance of five minutes, which would have been completed in half an hour.

Jalaun News: जाम से अटक रहे काम... पांच मिनट की दूरी, आधे घंटे में होती पूरी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Work is getting stuck due to traffic jam... a distance of five minutes, which would have been completed in half an hour.
विज्ञापन
उरई। शहर के राठ रोड पर लगने वाला जाम लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। शहीद भगत सिंह चौराहे वाले रास्ते से लेकर राठ रोड मंडी गेट तक आए दिन वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। हालात यह हैं कि महज पांच मिनट का रास्ता तय करने में लोगों को आधा घंटा तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। इससे आमजन के साथ-साथ स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और व्यापारियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
Trending Videos

स्थानीय लोगों के अनुसार जाम की मुख्य वजह सड़क के बीच में स्थित सब्जी मंडी है। इसकी सड़क अत्यधिक संकरी हो गई है। इसके अलावा ओवरब्रिज के दोनों ओर घुमाव होने के कारण वाहनों को चक्कर काटना पड़ता है। इससे ट्रैफिक का दबाव और बढ़ जाता है। जाम की स्थिति में दोपहिया, चारपहिया, ई-रिक्शा और ठेलों की आवाजाही पूरी तरह अव्यवस्थित हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस मार्ग से प्रतिदिन करीब 50 हजार लोगों का आवागमन होता है। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए दो ट्रैफिक कर्मी भी तैनात किए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। व्यस्त समय में स्थिति और भी बदतर हो जाती है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते स्थायी समाधान नहीं किया गया तो किसी बड़े हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता। लोगों ने प्रशासन से राठ रोड की यातायात व्यवस्था में सुधार और सब्जी मंडी के व्यवस्थित संचालन की मांग की है। लोगों का कहना है कि इसके बिना यह संभव नहीं है। प्रशासन को जल्द ही इसके बारे में सोचना चाहिए।



सड़क से हट जाए सब्जी मंडी तो हो जाए बन जाए बात
गोपाल गंज से लेकर राठ रोड तक सड़क पर दुकानदार सब्जी की दुकानें लगाकर बैठते हैं। इससे यहां जाम की स्थिति बन जाती है। हालत यह हो जाता है कि पैदल तक चलने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पूरे दिन यहां भीड़ बनी रहने से लोगों को वाहन से जाने में दिक्कत होती है। स्थानीय, संजीव, संतोष, रविकांत आदि का कहना है कि जब तक सब्जी मंडी दूसरी जगह शिफ्ट नहीं होगी, तब तक यह समस्या बनी रहेगी।


यातायात को दुरुस्त करने करने के लिए कार्य चल रहा है। मौनी मंदिर के पास यातायात कर्मियों को लगाया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।

अर्चना सिंह, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed