सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth accused of beating, failing to take action against police

Jalaun News: युवक को पीटा, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Youth accused of beating, failing to take action against police
विज्ञापन
जालौन। चार दिन पहले पांच युवकों ने युवक की पिटाई कर दी। घायल युवक ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी थी। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र भेजा है। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
Trending Videos

कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला भवानीराम निवासी साजिद अंसारी ने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उनका बेटा रिहान अंसारी बीती 18 मार्च को रात करीब 10 बजे तकिया चौराहे से घर लौट रहा था। जब वह झंडा चौराहे से पूर्व एक प्राइवेट चिकित्सालय के पास पहुंचा तो रास्ते में पांच युवकों ने मिलकर उसका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। जब गाली देने से रोका तो सभी ने मिलकर लाठी, डंडे व बेल्ट से पीटकर उसे घायल कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि रात में ही उसने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित ने एसपी से प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed