पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth injured after being hit by a vehicle

Jalaun News: वाहन की टक्कर से युवक घायल

Tue, 30 Jun 2026 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Youth injured after being hit by a vehicle
एट। थाना क्षेत्र के पिरौना-जागेश्वर मार्ग पर रविवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक के पैर और घुटने में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


जगन्नाथपुरा ढेरा निवासी रामलखन पाल (27) बाइक से गुमावली से घर लौट रहे थे। रास्ते में पिरौना के पास माइनर के पास किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रामलखन सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना के बाद राहगीरों ने डायल 112 और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पिरौना चौकी प्रभारी ब्रजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को जिला मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed