पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai mother of four and father of five had plan to run away from home commotion ensued when caught red handed

UP: चार बच्चों की मां और पांच बच्चों का पिता, घर से भागने का बनाया था प्लान; रंगे हाथों पकड़े गए तो मचा बवाल

Tue, 30 Jun 2026 11:00 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 30 Jun 2026 11:00 AM IST
सार

Orai News: उरई में प्रेमी संग घर छोड़कर भाग रही चार बच्चों की मां और उसके प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया। हंगामा बढ़ने पर मामला पुलिस चौकी तक पहुंच गया।

विज्ञापन
Orai mother of four and father of five had plan to run away from home commotion ensued when caught red handed
पुलिस चौकी के बाहर हंगामा करते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई जिले के रामकुंड क्षेत्र में रविवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर जाने की तैयारी में पकड़ी गई। बताया जा रहा है कि महिला का प्रेम संबंध पांच बच्चों के पिता एक व्यक्ति से चल रहा था।

विज्ञापन

दोनों साथ रहने के लिए घर से निकल रहे थे। जानकारी मिलते ही महिला के परिजन मौके पर पहुंच गए और दोनों को पकड़ लिया। आरोप है कि गुस्साए परिजनों ने प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और दोनों को पूछताछ के लिए ले जाया गया।

विज्ञापन





पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया
महिला के परिजन जेल पुलिस चौकी के बाहर एकत्र हो गए और हंगामा करने लगे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed