{"_id":"6a4341262411618fb40f552e","slug":"video-the-sdm-seen-pushing-block-pramukh-and-attempted-slap-in-video-jalaun-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"थप्पड़ मारने की कोशिश के बाद ब्लॉक प्रमुख को धक्का देते दिखे एसडीएम, सामने आया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थप्पड़ मारने की कोशिश के बाद ब्लॉक प्रमुख को धक्का देते दिखे एसडीएम, सामने आया वीडियो
Sharukh Khan
Updated Tue, 30 Jun 2026 09:38 AM IST
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई में बेतवा आइस एंड कोल्ड स्टोरेज में निरीक्षण के दौरान एसडीएम रिंकू सिंह राही और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन के बीच हुए विवाद का सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक होने के बाद मामला और गरमा गया है।
सोमवार को ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन ने प्रेसवार्ता कर एसडीएम पर अभद्रता, धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने की कोशिश करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने घटना का सीसीटीवी वीडियो भी मीडिया के सामने जारी किया। इसमें एसडीएम ब्लॉक प्रमुख को धक्का देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
हालांकि एसडीएम रिंकू सिंह इस जांच प्रभावित करने के लिए किया जा रहा प्रचार बता रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख रामराजा ने बताया कि 23 जून को कोल्ड स्टोरेज निरीक्षण के दौरान एसडीएम रिंकू राही ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और थप्पड़ मारने का प्रयास किया।
उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को शिकायत पत्र देकर सीसीटीवी फुटेज भी साक्ष्य के रूप में सौंपा है। सोमवार को जारी चार मिनट 27 सेकंड के वीडियो में एसडीएम रिंकू राही और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।