सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   76,000 defaulters paid their bills, receiving a discount of Rs 198.32 crore.

Jaunpur News: 76 हजार बकायेदारों ने भरा बिल, 198.32 करोड़ की मिली छूट

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
76,000 defaulters paid their bills, receiving a discount of Rs 198.32 crore.
विज्ञापन
जौनपुर। बिजली बिल राहत योजना के प्रथम चरण आज समाप्त होगा। अब तक 99678 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराया है। 144 करोड़ रुपये बकाया जमा कर दिए। इनमें 76 हजार 461 उपभोक्ताओं ने पूरा बिल जमा किया है, इन्हें 198.32 करोड़ की छूट मिली है।
Trending Videos

जनपद में उपभोक्ताओं का बकाया बिजली बिल 1109 करोड़ रुपये है। बकाया लगातार बढ़ता जा रहा है। उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सरकार ने बिजली बिल राहत योजना लागू की। इसके दायरे में जनपद में 4 लाख 9 हजार 924 उपभोक्ता आ रहे हैं, इनमें से पहले चरण में अब तक 99 हजार 678 उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इससे निगम के खजाने में 144 करोड़ 62 लाख रुपये आए। इनमें से 76461 उपभोक्ताओं ने पूरा बकाया जमा कर दिया है। इन्हें विभाग की ओर से 198.32 करोड़ रुपये का लाभ मिला है, जिसमें ब्याज में इन्हें 156.32 करोड़ रुपये छूट प्रदान किया गया, जबकि मूलधन में 42 करोड़ रुपये का लाभ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
कभी बिल जमा न करने वाले 23 हजार ने पूरा कर दिया जमा
जनपद में 2 लाख 17 हजार ऐसे उपभोक्ता हैं, जो कभी बिजली का बिल नहीं जमा करते हैं। 32213 उपभोक्ताओं ने योजना की जानकारी होने के बाद अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें भी 23 हजार 650 ने तो पूरा बकाया ही जमा कर दिया। ऐसे उपभोक्ताओं से निगम के खजाने में 56 करोड़ आए। वहीं, निगम ने भी इन उपभोक्ताओं को 103.14 करोड़ रुपये की छूट दी, इसमें 83.81 करोड़ रुपये ब्याज और 19.33 करोड़ रुपये मूलधन पर छूट शामिल हैं।
--------------
उपभोक्ता पंजीकरण कराकर 100 प्रतिशत सरचार्ज के साथ ही मूलधन में भी 25 प्रतिशत छूट का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अब तक 99678 उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 144 करोड़ रुपये का बिल जमा हुआ है।-- मनोज कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed