सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A child died after being hit by a truck, leading to unrest and damage to the truck and a public transport bus, with their windows being smashed.

Jaunpur News: ट्रक की चपेट में आने से बच्चे की मौत, उपद्रव, ट्रक और रोडवेज बस के तोड़े शीशे

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
A child died after being hit by a truck, leading to unrest and damage to the truck and a public transport bus, with their windows being smashed.
हादसाः मृतक की फाइल फोटो
विज्ञापन
-लखनऊ-वाराणसी हाईवे आधा घंटे रहा जाम, सहमे रहे यात्री, एक घंटे तक घटना स्थल से अफरातफरी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
जलालपुर, जौनपुर। थाना क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र जलालपुर के समीप महिमापुर जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार देर शाम ट्रक की चपेट में आने से 11 वर्षीय मिंटू की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने लखनऊ-वाराणसी हाईवे जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने ट्रक और रोडवेज बस के शीशे तोड़ दिए। इससे बस में सवार यात्री सहम रहे। एक घंटे तक घटनास्थल से लेकर हाईवे तक अफरातफरी का माहौल रहा।
महिमापुर गांव निवासी अनिल सोनकर का बेटा मिंटू (11) साइकिल से बाजार गया था। सब्जी लेकर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह शाम 7.15 बजे विद्युत उपकेंद्र जलालपुर के बगल महिमापुर जाने वाले मार्ग की ओर बढ़ा ही था। गांव के एक व्यक्ति के ट्रक लेकर चालक आ रहा था, इसकी चपेट में आने से मिंटू की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ कर भाग गया। इधर, जानकारी होने पर पहुंचे ग्रामीणों ने गुस्से में ट्रक के शीशे तोड़ दिए। शव लेकर बीबनमऊ गेट के पास लखनऊ-वाराणसी हाईवे पहुंचे। 7.40 बजे यहां शव को रखकर जाम सड़क जाम कर दिया। इससे हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। आक्रोशित लोगों ने वाराणसी से जौनपुर की तरफ आ रही रोडवेज बस के भी शीशे तोड़ दिए। इससे घटनास्थल पर कुछ देर के लिए रोडवेज बस के यात्रियों में भय का माहौल बन गया। हालांकि स्थिति बिगड़ती देख पुलिस पुलिस सख्ती दिखाते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसी तरह रात 8.10 बजे जाम समाप्त कर हाईवे को खाली कराया। इधर, घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। मौके पर सीओ अजित कुमार रजक और थानाध्यक्ष गजानंद चौबे फायर बिग्रेड के जवानों के साथ देर रात तक जमे रहे। सीओ ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
बच्चे के बड़े भाई की भी डेढ़ महीने पहले हुई थी मौत
अनिल सोनकर ठेले विक्रेता हैं। उनके दो बेटे अनुराग सोनकर (18) और मिंटू (11) थे। जबकि एक बेटी अनुष्का (15) है। मिंटू के बड़े भाई की भी डेढ़ महीने पहले मौत हो गई। छोटे बेटे की भी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस तरह दोनों बेटों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोगों ने बताया कि पिछले वर्ष 12 नवंबर को थानागद्दी मार्ग पर लालपुर गेट के पास बरात से लौट रहे वाहन की चपेट में आने से अनुज सोनकर (18) घायल हो गया था। इलाज के दौरान चार दिन बाद 16 नवंबर को उसकी मौत हो गई थी। इस घटना से परिवार के लोग उबर नहीं पाए थे कि दूसरे बेटे मिंटू (11) की मौत हो गई। घटना के बाद मां सोनी बेसुध हो गई है।
-------------
डंडे लेकर हाईवे पर उग्र प्रदर्शन, सहम उठे थे यात्री
जलालपुर। प्रदर्शनकारी काफी उग्र हो गए थे। वह डंडे लेकर हाईवे पर उतर गए। हाईवे पर प्रदर्शनकारियों के उग्र रुख को देख हाईवे से गुजर रहे लोग सहम उठे थे। प्रदर्शनकारी सड़क पर लेट गए। बस में मौजूद यात्रियों के होने पर भी प्रदर्शनकारी डंडे लेकर तोड़फोड़ कर रहे थे।

हादसाः मृतक की फाइल फोटो

हादसाः मृतक की फाइल फोटो

हादसाः मृतक की फाइल फोटो

हादसाः मृतक की फाइल फोटो

हादसाः मृतक की फाइल फोटो

हादसाः मृतक की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed