सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   CRPF personnel accused of beating his wife; FIR registered.

Jaunpur News: सीआरपीएफ कर्मी पर पत्नी को पीटने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
CRPF personnel accused of beating his wife; FIR registered.
विज्ञापन
महराजगंज। क्षेत्र के सराय परशुराम राजाबाजार गांव निवासी महिला शिखा मौर्य ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि पति सीआरपीएफ कर्मी संजय मौर्य आए दिन मारपीट करते हैं। मारने की धमकी देता है। तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
Trending Videos

पीड़िता का आरोप है कि पति और सास मिलकर उसे आए दिन प्रताड़ित करते हैं। खाने-पीने, दवा और कपड़े के लिए खर्च नहीं देते हैं। खेती के साथ घर का पूरा काम कराने के बावजूद मारते पीटते हैं। पीड़िता ने बताया कि 30 दिसंबर को पति संजय सीआरपीएफ की ड्यूटी से घर आया। गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर दिया। उसकी आंख और कान में चोट आई है। उसे नए साल में जान से मारकर फेंक देने की धमकी दी। थानाध्यक्ष तरूण श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed