सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Despite some relief from the biting cold, the fog persisted, forcing drivers to use their headlights even during the day.

Jaunpur News: गलन से राहत लेकर कोहरे बरकरार, दिन में भी लाइट जलाकर चलानी पड़ी गाड़ी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Despite some relief from the biting cold, the fog persisted, forcing drivers to use their headlights even during the day.
जौनपुर- प्रयागराज हाइवे पर दिख रहा सुबह 8.30 बजे कोहरा । संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। मौसम के मिजाज से जनमानस प्रभावित है। बृहस्पतिवार को गलन से काफी हद तक राहत मिली थी, लेकिन शुक्रवार को कोहरे से सुबह आठ बजे तक लाइट जलाकर गाड़ी चलानी पड़ी। ग्रामीण इलाके के खुले स्थानों पर कोहरे से दृश्यता 0-10 मीटर तक रही।
Trending Videos

हाईवे पर दृश्यता 50 मीटर तक रही। हालांकि दिन में आठ बजे के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई कोहरा छंट गया और धूप खिल उठी। इससे लोगों को गलन से काफी हद तक राहत मिल गई। बाजारों में खासी चहल-पहल दिखाई दी। खुले आसमान से लेकर घरों की छतों पर लोग धूप सेंकते नजर आए। अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को पांच बजे ही अंधेरा छा गया। जंघई, जफराबाद और जौनपुर जंक्शन पर यात्री परेशान नजर आए। यहां वह रेलवे की साइट्स से ट्रेनों का लोकेशन चेक करते देखे गए। ट्रेनें देरी से स्टेशन पर पहुंचने से आने व जाने वाले लोगों को ठंड में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed