सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   On the first day of the year, stunts, speed, and selfies resulted in 40 broken bones.

Jaunpur News: साल के पहले दिन स्टंट, स्पीड और सेल्फी से 40 की टूटीं हड्डियां

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
On the first day of the year, stunts, speed, and selfies resulted in 40 broken bones.
जिला अस्पताल में भर्ती घायल। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
फोटो-
Trending Videos

नौ का जिला अस्पताल में हुआ उपचार, कुछ ने निजी स्वास्थ्य केंद्रों में कराया उपचार
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। नए साल के पहले दिन ओवर स्पीड, स्टंट और सेल्फी के चक्कर में युवाओं की हड्डियां टूटीं, सड़क हादसों 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए। किसी का पैर टूटा तो किसी के हाथ की हड्डी टूटी। नौ लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। कुछ ने दूसरे निजी स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार कराया।
बुधवार शाम से ही नए साल के लिए युवाओं का उत्साह बढ़ गया। जश्न मनाने की धुन में उन्हें अपने वाहन की स्पीड का भी ध्यान नहीं रहा। इसका परिणाम यह रहा कि जिले में कई स्थानों पर दुर्घटनाएं हुईं। इसमें कई लोग चोटिल हुए। सिर में भी कई लोगों को चोटें आईं। कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। नगर के हाईवे पर युवाओं ने देर रात तक अपनी टीम के साथ मस्ती की। जिला अस्पताल में बदलापुर, सुजानगंज, आजमगढ़, राजाबाजार, शाहपुर, जलालपुर, मड़ियाहूं समेत अन्य स्थानों से घायल इलाज कराने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
कुछ लोग शराब पीकर चला रहे थे गाड़ी
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में घायलों की भीड़ रही। एक के बाद एक लोग घायल हो कर पहुंचते रहे। बृहस्पतिवार देर रात तक 40 से ज्यादा लोग दुर्घटनाओं में घायल हुए। इसमें से कुछ वाहन चालक भी थे, जो शराब पीकर पीकर वाहन चला रहे थे। दुर्घटना में घायल हो गए। भर्ती कर इनका इलाज किया गया। इसमें कुछ लोगों के हाथ-पैर में प्लास्टर लगा तो कुछ के सिर में टांके लगे। इमरजेंसी में बृहस्पतिवार देर रात तक मरीजों की भीड़ रही। कुछ का प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया गया तो, कुछ का भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
-----------------
31 दिसंबर को घायल हुए तीन लोग
नए साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर को गोरखपुर के पीपीगंज राजाबाजार निवासी जितेंद्र (28) किसी काम से जौनपुर आए थे। शहर में किसी बाइक सवार ने टक्कर मार दी। उनके पैर में चोट आई। आजमगढ़ के गंभीर थाना क्षेत्र के हरईरामपुर निवासी अनिल गौतम बाइक से जौनपुर आए थे। सिपाह के पास बोलेरो सवार ने टक्कर मार दी। उनके हाथ में चोट आई। 54 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। वह कुछ बता नहीं पा रहा था कि उसे चोट कैसे आई।
----------------
एक जनवरी को तीन के पैर टूटे, तो कोई बाइक से गिर कर चोटिल
बदलापुर के नेवादा निवासी चालक प्रद्युम्न (30) ऑटो लेकर निकले थे। सड़क पर पहुंचते ही बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी। प्रद्युम्न का दाहिना पैर टूट गया। वहीं ऑटो सवार महराजगंज के केवटली निवासी प्रिया (18) के दाहिने पैर में और बाएं हाथ में चोट आई। जलालपुर के कोतवालपुर गांव निवासी सुनील (50) किसी काम से बाजार निकले थे। रास्ते में बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी। इससे उनके सिर में चोट आई। सुजानगंज के बदुना निवासी सूरज (20) घर से बाजार के लिए निकले। रफ्तार तेज थी बाइक से गिरकर घायल हो गए। बदलापुर के शाहपुर निवासी अनिल (40) किसी काम से बदलापुर जा रहे थे। वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए।
-----------------------
वर्जन---
नए साल को देखते हुए जिला अस्पताल में इमरजेंसी वॉर्ड को सचेत किया गया था। निर्देश था कि जो घायल हो कर आते हैं उनकी प्राथमिकता के आधार पर उपचार करें। 31 दिसंबर की रात और एक जनवरी को दिन ऐसे लोगों का उपचार किया गया। नौ को भर्ती कराया गया।
डॉ. केके राय, सीएमएस, जिला अस्पताल जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed