सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   People consumed alcohol worth 6 crore rupees during the New Year celebrations.

Jaunpur News: नए साल के जश्न में 6 करोड़ की शराब गटक गए लोग

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
People consumed alcohol worth 6 crore rupees during the New Year celebrations.
विज्ञापन
-जनपद में थर्टी फर्स्ट और एक जनवरी को जिले में रिकॉर्ड मदिरा की बिक्री
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। नए साल के जश्न में जौनपुर के लोग छह करोड़ रुपये की शराब गटक गए। आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शराब की बिक्री के स्तर को इसी से समझा जा सकता है कि हर दिन करीब दो करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होता है।
जनपद में शराब की 445 दुकानें हैं। इनमें 284 देशी शराब की और 160 कंपोजिट और एक मॉडल शॉप है। मदिरा प्रेमियों की सुविधा के लिए सरकार ने 31 और 1 जनवरी को रात 11 बजे तक दुकान खोलने की छूट दी थी। शहर के विभिन्न इलाकों में बिक्री के आंकड़ें अलग-अलग रहे। ओलंदगंज और लाइन बाजार जैसे क्षेत्रों में सर्वाधिक बिक्री दर्ज की गई, जहां नए साल की पार्टियों का विशेष उत्साह था। 31 दिसंबर को कुल 3 करोड़ 41 लाख 34 हजार 228 रुपये और 1 जनवरी को 2 करोड़ 73 लाख 7 हजार 383 रुपये की बिक्री हुई। इस प्रकार, इन दो दिनों में जिले में कुल 6 करोड़ 14 लाख 41 हजार 611 रुपये की शराब की बिक्री दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
आंकड़ों पर एक नजर
31 दिसंबर
देशी शराब-1 करोड़ 74 लाख 9 हजार 357 रुपये।
अंग्रेजी शराब-1 करोड़ 67 लाख 24 हजार 871 रुपये।
---------------
1 जनवरी
देशी शराब- 1 करोड़ 39 लाख 27 हजार 486 रुपये ।
अंग्रेजी शराब-1 करोड़ 33 लाख 79 हजार 897 रुपये।
-------------
ब्रांडेड शराब पीने का रहा क्रेज
जनपद में शराब पीने के शौकीन लोगों ने ब्रांडेड कंपनियों को ज्यादा तरजीह दी। जिला आबकारी अधिकारी विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि आमतौर पर ब्रांडेड कंपनियों की महंगी शराब की बड़े जनपदों में अधिक बिक्री होती है, लेकिन जनपद में इस बार खपत अच्छी-खासी रही। अनुमान है कि पिछली बार से 10 फीसदी अधिक देशी तो 15-20 फीसदी अधिक बियर और अंग्रेजी शराब की बिक्री हुई।
---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed