{"_id":"6a6da295b41d9bae1a058f6c","slug":"two-criminals-arrested-including-notorious-history-sheeter-one-shot-in-leg-in-jaunpur-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में पुलिस मुठभेड़: शातिर हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली; तमंचा और कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में पुलिस मुठभेड़: शातिर हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली; तमंचा और कारतूस बरामद
Sat, 01 Aug 2026 01:09 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:09 PM IST
सार
Jaunpur News: जौनपुर जिले में पुलिस ने बदमाशों के साथ मुठभेड़ के दौरान बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने अंतरजनपदीय शातिर हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Jaunpur News: जिले के खुटहन थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में अंतरजनपदीय शातिर हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खुटहन भेजा गया। मौके से पुलिस ने एक देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह अपनी टीम के साथ सुईथाखुर्द नहर पुलिया के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया, जबकि उसके साथी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
घायल आरोपी की पहचान रिंकू यादव उर्फ ओमप्रकाश यादव (35) निवासी भेला, थाना सरपतहां, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है, जो पुलिस के अनुसार सरपतहां थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसका साथी सत्यम लोना उर्फ लल्लू (23) निवासी शाहपुर फिरोजपुर, थाना जलालपुर, जनपद अंबेडकरनगर को भी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, रिंकू यादव के खिलाफ जौनपुर, आजमगढ़, प्रयागराज, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी और अयोध्या समेत विभिन्न जनपदों में हत्या के प्रयास, डकैती, लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और शस्त्र अधिनियम सहित करीब 38 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, सत्यम लोना के विरुद्ध भी पोक्सो एक्ट सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।