सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman assaulted by village panchayat officer, FIR registered.

Jaunpur News: महिला ग्राम पंचायत अधिकारी से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Woman assaulted by village panchayat officer, FIR registered.
विज्ञापन
-आवास की जांच करने गांव में पहुंची थी अधिकारी की टीम
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

बरईपार। सिकरारा थाना क्षेत्र के हुआ भूआखुर्द गांव में आवास निर्माण की जांच करने पहुंची महिला ग्राम पंचायत अधिकारी की टीम के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
ग्राम पंचायत अधिकारी सारिका मौर्य शनिवार को टीम के साथ गांव में आवासों की जांच के लिए पहुंची थी। इस दौरान गांव के ही अनिकेतु और मुंशीलाल और कुछ अन्य लोग सारिका से झगड़ा करने लगे। सरकारी कागजात को फाड़ दिया। गांव के लोगों ने एससी-एसटी मामले में फंसाने की धमकी भी दी। सारिका की तहरीर पर सिकरारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी सारिका की तहरीर पर सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed