{"_id":"69a4a2ba9007f128c2069224","slug":"13-days-ago-he-wrote-the-script-for-his-brothers-murder-along-with-his-wife-and-brother-in-law-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-749488-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 13 दिन पहले पत्नी और साले के साथ मिलकर लिखी भाई की हत्या की पटकथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 13 दिन पहले पत्नी और साले के साथ मिलकर लिखी भाई की हत्या की पटकथा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। प्रेमनगर के बिहारीपुरा मोहल्ले में भाई के हाथों कत्ल के मामले में रविवार को नया खुलासा हुआ। पुलिस ने हत्यारोपी मसारिक के साले तालिब उर्फ असद खान को गिरफ्तार कर लिया। पिछले 11 दिन से वह पुलिस को छका रहा था। उसने बताया कि तारिक की हत्या की साजिश छोटे भाई मसारिक ने 26 जनवरी के दूसरे दिन रच डाली थी। हत्या के समय मुस्कान के साथ वह भी मौजूद था। मुस्कान अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आई है।
19 फरवरी को तारिक का शव घर के आंगन में गड्ढा खोदकर दफना दिया गया था। हत्या छोटे भाई मसारिक बेग ने कुल्हाड़ी से काटकर की थी। गिरफ्तारी के बाद मसारिक ने आपसी विवाद के बाद हत्या की बात कही लेकिन, पूछताछ के बाद उसने साले तालिब के साथ मिलकर हत्या की बात कबूल की थी। इसके बाद से पुलिस तालिब एवं मुस्कान को तलाश रही थी। तालिब पुलिस को चकमा देकर मध्य प्रदेश के निवाड़ी भाग गया। यहां से कई दिनों तक महोबा में अपने रिश्तेदार के यहां रहा। सुरागकशी करने पर रविवार को पुलिस को उसका पता चल गया।
तालिब ने पूछताछ के दौरान चौंकाने वाले खुलासा किए। तालिब ने बताया कि प्रापर्टी अपने कब्जे में रखने के लिए मसारिक ने 27 जनवरी को हत्या की साजिश रची। वह अपनी मां के जाने का इंतजार कर रहा था। मां के जाने के दूसरे दिन भोर में हत्या का प्लान बना। आधी रात में वह भी घर आ गया था। तड़के चाय के बहाने मसारिक ने तारिक को उसके कमरे में जाकर जगाया। चाकू एवं कुल्हाड़ी मारने के बाद खून को बहने से रोकने के लिए नाले में गद्दा भर दिया। गद्दे को भी उन लोगों ने कपड़ों के साथ जला दिया। हत्या के बाद वह पहले मुस्कान के साथ भाग निकला। तारिक का शव बरामद होने के बाद मुस्कान को अलग भेज दिया। प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय का कहना है कि उसकी भी तलाश की जा रही है।
Trending Videos