सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A garbage dump caught fire, and a nearby vehicle burned to ashes.

Jhansi News: कचरे के ढेर में लगी आग, पास में खड़ा वाहन धूं-धूंकर जला

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
A garbage dump caught fire, and a nearby vehicle burned to ashes.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र में कचरे के ढेर में लगी आग के कारण पास में खड़ा वाहन धूं-धूंकर जल गया। ग्रामीणों ने आधे घंटे तक मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। झांसी-शिवपुरी हाईवे पर रक्सा टोल के आगे छज्जू पेट्रोल पंप के पास कॉलोनी में लखन अहिरवार ने कचरे के पास खाली जगह देखकर मैजिक को खड़ा कर दिया। इसी बीच अचानक कचरे के ढेर में आग लग गई। इससे पहले कि कोई कुछ देखता आग की चपेट में आने से मैजिक गाड़ी धूं-धूंकर जल उठी। मैजिक में आग देख मोहल्लेवासियों में हड़कंप मच गया।
इसकी सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। उधर ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। फायर ब्रिगेड के अनिल यादव ने बताया कि कंट्रोल रूम की सूचना पर वह गाड़ी लेकर घटना स्थल के लिए रवाना हुए। गाड़ी नंदनपुरा के आगे निकली थी, तभी सूचनाकर्ता ने फोन कर बताया कि आग बुझ गई है। इस कारण वह गाड़ी लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed