फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A seven-year-old girl was brutalized under the pretext of showing her an elephant.

Jhansi News: हाथी दिखाने के बहाने सात साल की मासूम से दरिंदगी

Sat, 11 Jul 2026 02:37 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 11 Jul 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
A seven-year-old girl was brutalized under the pretext of showing her an elephant.
झांसी। सीपरी बाजार इलाके में वहशी युवक ने हाथी दिखाने के बहाने सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। उसे खून से लथपथ हाल में छोड़कर भाग निकला। घटना के दो दिन बाद शुक्रवार सुबह आरोपी को घर के पास देख मासूम पीड़िता डरकर बिलखने लगी। उसके परिजन समेत मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। कुछ देर बाद पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी मोनू सिकरवार के खिलाफ सीपरी बाजार थाने में पॉक्साे एक्ट समेत दुष्कर्म के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना सीपरी बाजार के अंतर्गत आने वाले एक मोहल्ले में बिहार से आया परिवार रहता है। दंपती प्राइवेट काम करके जीविकोपार्जन करते हैं। परिजनों ने बताया कि 7 जुलाई को पीड़िता के मां-बाप काम के सिलसिले में बाहर गए थे। पीड़िता घर के बाहर मोहल्ले के बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी एक अंजान युवक वहां पहुंचा। उसने बच्चों को हाथी दिखाने की बात कही। उसके झांसे में आकर मासूम साथ चली गई। उसे लेकर वह बगल की सूनी गली में चला गया। वहां कार की आड़ में पीड़िता से दुष्कर्म किया। उसके रोने-बिलखने पर लहूलुहान हालत में उस छोड़कर निकल भागा। रोते हुए पीड़िता घर पहुंची। बच्ची का यह हाल देख परिजन सन्न रह गए। उन्होंने आसपास आरोपी को तलाशा लेकिन पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह पीड़िता घर के बाहर खड़ी थी, तभी आरोपी दोबारा पहुंच गया। उसे देख पीड़िता डर कर जोर-जोर से बिलखने लगी। परिवार के लोग बाहर निकल आए। उन लोगों ने आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। आस पड़ोस के लोग जमा हो गए। लात-घूंसों से पिटाई करके उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम गुना (मध्य प्रदेश) निवासी मोनू सिकरवार (32) बताया। पहले भी उसने 8 साल की बच्ची को शिकार बनाने की कोशिश की थी लेकिन उसके शोर मचाने पर वह उसे छोड़कर भाग गया था। सीओ सिटी रामवीर सिंह के मुताबिक आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्साे एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन



महिलाओं ने पहले थूका, उसके बाद बरसाई चप्पल
मासूम के साथ वहशियाना हरकत करने वाले आरोपी की स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई की। मोहल्ले के भीतर ही उसका जुलूस निकाल दिया। वारदात का पता चलने पर आसपास की महिलाएं जमा हो गईं। उसके ऊपर थूकने के बाद उन्होंने आरोपी पर चप्पलों की बारिश कर दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं बुरी तरह पिटने के बाद आरोपी महिलाओं के पांव पर गिरकर माफी मांगता भी नजर आया लेकिन महिलाएं उस पर गुस्से में चप्पलें बरसाती रहीं। किसी तरह पुलिस ने उसे वहां से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती को लेकर आठ माह पहले रहने आया था
आरोपी मोनू सिकरवार ने मोहल्ले में करीब आठ पहले ही किराये पर मकान लिया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि उसके साथ एक युवती भी थी। उस युवती को वह मध्य प्रदेश से अपने साथ यहां भागकर लाया था। दोनों ने अभी तक शादी नहीं की। आरोपी मोनू प्राइवेट काम करता था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed