{"_id":"6a51aa20031199ac4002a18c","slug":"train-news-two-special-fair-trains-will-run-to-chitrakoot-on-ashadh-amavasya-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Train News: चित्रकूट में लगने वाले अमावस्या मेला पर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, बांदा मेमू को भी बढ़ाया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Train News: चित्रकूट में लगने वाले अमावस्या मेला पर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, बांदा मेमू को भी बढ़ाया जाएगा
Sat, 11 Jul 2026 08:10 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 11 Jul 2026 08:10 AM IST
सार
चित्रकूट में लगने वाले मेला को लेकर 13 से 15 जुलाई तक दो मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। भीड़ बढ़ने पर झांसी से बांदा जाने वाली मेमू गाड़ी को भी बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आषाढ़ अमावस्या पर चित्रकूट में लगने वाले मेला को लेकर 13 से 15 जुलाई तक दो मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर आवश्यकतानुसार झांसी से बांदा जाने वाली मेमू गाड़ी को उक्त अवधि में चित्रकूटधाम कर्वी तक बढ़ाया जाएगा।
पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मेला अवसर पर झांसी से सुबह 10:10 बजे मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह गाड़ी 17:45 बजे चित्रकूटधाम कर्वी पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी कर्वी से 19:25 बजे चलकर रात 01:00 बजे झांसी आएगी। इसके अलावा दूसरी मेला स्पेशल रात 20:10 बजे झांसी से चलेगी और 03:05 बजे कर्वी पहुंचेगी। वापसी में चित्रकूट धाम कर्वी से 04:40 बजे चलकर 11:10 बजे झांसी पहुंचेगी। इसके अलावा झांसी-बांदा मेमू अप और डाउन उक्त अवधि में आवश्यकतानुसार बढ़ाई जाएगी।