फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Married woman ends her life by hanging herself a year after marriage

Jhansi: शादी के एक साल बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 11 Jul 2026 08:40 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 11 Jul 2026 08:40 AM IST
सार

युवती की मौत से नाराज मायके पक्ष के लोग एंबुलेंस में शव रखकर रक्सा थाने जा पहुंचे और हंगाम करने लगे। पुलिस ने उन्हें शांत कराया।

विज्ञापन
Jhansi: Married woman ends her life by hanging herself a year after marriage
विवाहिता ने दी जान।

विस्तार

थाना रक्सा के बदनपुर गांव में प्रियंका (20) पत्नी अंकित पाल ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी शादी पिछले साल ही हुई थी। उसकी मौत से नाराज मायकेजन हंगामा करने लगे। उन्होंने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। ससुरालजनों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराने पर अड़ गए। एंबुलेंस में शव रखकर रक्सा थाने जा पहुंचे। पुलिस अफसरों ने समझाने पर शांत हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मूल रूप से प्रियंका दतिया के धवारी गांव की रहने वाली थी। मायके वालों ने बताया 6 मार्च 2025 को प्रियंका की शादी बदनपुर गांव निवासी अंकित से हुई थी। अंकित परिवार का इकलौता बेटा है। अंकित कई महीने से भोपाल में रहकर प्राइवेट काम करता है। उसके पिता की कुछ महीने पहले मौत हो चुकी वहीं, ससुराल में प्रियंका एवं उसकी सास रहती थी। अंकित की मां उसे रक्सा बुलाना चाहती थीं लेकिन, प्रियंका भोपाल में रहना चाहती थी। वहीं, मायके वालों का आरोप है शादी के बाद से पैसों के लिए ससुराल के लोग उसे परेशान करते थे। इस वजह से विवाद होता था। बृहस्पतिवार को भी ससुराल में विवाद हुआ था। सूचना मिलने पर मायके वाले भी पहुंचे थे।
विज्ञापन



पुलिस का कहना है कि उसी दौरान नाराज होकर प्रियंका ने अंदर के कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। उसके फंदा लगाकर जान देने की सूचना पर अंकित भी भोपाल से यहां आ गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया लेकिन, अंतिम संस्कार के बजाए वह लोग शव लेकर सीधे रक्सा थाने जा पहुंचे। यहां ससुराल जनों पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करने लगे। रक्सा थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह का कहना है कि घरेलू विवाद से परेशान होकर प्रियंका ने फंदा लगाया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed