फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Tax evasion worth crores via unofficial bills exposed

Jhansi: कच्चे बिलों से करोड़ों की कर चोरी का खुलासा, जीएसटी दस्ते ने मीट फैक्टरी से बरामद किए अहम दस्तावेज

Sat, 11 Jul 2026 08:15 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 11 Jul 2026 08:15 AM IST
सार

जांच में कंपनी पर करीब 10 करोड़ रुपये का टर्नओवर कम दर्शाने, कच्चे बिलों के जरिये खरीद-बिक्री करने और 50 लाख रुपये से अधिक की टैक्स चोरी का आरोप है। विभाग ने फिलहाल 20 लाख रुपये की प्रारंभिक पेनाल्टी जमा कराई है। 

विज्ञापन
Jhansi: Tax evasion worth crores via unofficial bills exposed
टैक्स चोरी। - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

खाड़ी देशों को मीट निर्यात करने वाली अल-मर्जिया एग्रो फूड्स की भगवंतपुरा स्थित फैक्टरी में जीएसटी विभाग की जांच के दौरान करोड़ों रुपये की कर अनियमितताएं सामने आई हैं। प्रारंभिक जांच में कंपनी पर करीब 10 करोड़ रुपये का टर्नओवर कम दर्शाने, कच्चे बिलों के जरिये खरीद-बिक्री करने और 50 लाख रुपये से अधिक की टैक्स चोरी का आरोप है। विभाग ने फिलहाल 20 लाख रुपये की प्रारंभिक पेनाल्टी जमा कराई है। विस्तृत जांच में करीब 80 लाख रुपये तक की कर चोरी सामने आने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


ज्वाइंट कमिश्नर (एसआईबी) मनीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में जीएसटी की विशेष जांच शाखा ने बृहस्पतिवार को फैक्टरी में छापा मारा था। दूसरे दिन भी अधिकारियों ने दस्तावेजों की गहन जांच की। जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण अभिलेख और कच्चे बिल बरामद किए गए।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कंपनी खरीद और बिक्री के लिए अलग-अलग स्तर पर दस्तावेज तैयार करती थी। अधिकारियों के अनुसार, उत्पादन की तुलना में बिक्री करीब 30 प्रतिशत कम दर्ज की गई, जिससे आय कम दिखाकर कर देनदारी घटाई जाती थी। इसके अलावा कथित फर्जी खरीद आदेशों के आधार पर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ लेने के भी संकेत मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी प्रबंधन ने जांच टीम को बताया कि भगवंतपुरा इकाई केवल पशु कटान और मीट प्रोसेसिंग (जॉब वर्क) का कार्य करती है और तैयार उत्पाद दूसरी इकाई को भेजा जाता है। इस दावे के बाद जीएसटी टीम अब फैक्टरी की वास्तविक उत्पादन क्षमता और रिकॉर्ड का मिलान कर रही है। ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में टैक्स जमा करने में गड़बड़ी मिलने पर 20 लाख रुपये की पेनाल्टी जमा कराई गई है। जब्त दस्तावेजों में इनपुट टैक्स क्रेडिट से संबंधित कई जानकारियां स्पष्ट नहीं हैं। इस संबंध में कंपनी संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।


मुरादाबाद कनेक्शन भी जांच के दायरे में
एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-वन डीके सचान ने बताया कि कंपनी ने भगवंतपुरा इकाई को मुरादाबाद की एक फर्म के लिए जॉब वर्क करने वाली यूनिट बताया है। विभाग अब दोनों इकाइयों के बीच कारोबारी संबंधों और लेन-देन की भी जांच कर रहा है।

उत्पादन और बिक्री में बड़ा अंतर, क्षमता से अधिक कटान के भी संकेत
जांच के दौरान अधिकारियों को उत्पादन और बिक्री के आंकड़ों में उल्लेखनीय अंतर मिला। साथ ही, उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर अनुमति से अधिक पशुओं के कटान के संकेत भी मिले हैं। इससे संबंधित दस्तावेज विभाग ने अपने कब्जे में ले लिए हैं। जीएसटी अधिकारियों के अनुसार, उन्हें पहले से इस संबंध में गोपनीय सूचना मिली थी। अब नगर निगम और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से भी आवश्यक अभिलेख जुटाकर तथ्यों का मिलान किया जाएगा।


100 करोड़ से अधिक का सालाना कारोबार
जीएसटी अधिकारियों के अनुसार, कंपनी का वार्षिक कारोबार 100 करोड़ रुपये से अधिक है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कंपनी का टर्नओवर लगभग 100 करोड़ रुपये रहा। यहां से तैयार मीट और अन्य उत्पादों का निर्यात ईरान, यूएई, सऊदी अरब, कतर सहित कई खाड़ी देशों में किया जाता है। जांच एजेंसियां अब निर्यात, टैक्स रिफंड और आईटीसी दावों के रिकॉर्ड का भी मिलान कर रही हैं। अंतिम स्थिति जांच और विभागीय कार्रवाई के बाद स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed