सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A young man living separately from his wife committed suicide by swallowing poison.

Jhansi News: पत्नी से अलग रह रहे युवक ने जहर निगलकर दी जान

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
A young man living separately from his wife committed suicide by swallowing poison.
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos


झांसी। प्रेमनगर थाने के गढ़िया गांव निवासी सुबोध उर्फ गोलू (35) ने बृहस्पतिवार रात जहर निगल लिया। कुछ देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। घबराहट होने पर मां के पास पहुंचकर जहर निगलने की बात बताई। मां से खुद को बचा लेने की बात कहने लगा। यह सुनकर मां घबरा उठी। तुरंत उसे ले जाकर मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि पत्नी के घर से चले जाने के बाद वह तनाव में रहता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुबोध मां एवं दो भाइयों के साथ रहता था। जीविकोपार्जन के लिए निजी वाहन चलाता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि करीब चार साल पहले उसने एक युवती से लव मैरिज की थी। वह शराब पीने का भी आदी था। अक्सर इस वजह से पत्नी से विवाद होने लगा। करीब एक साल पहले पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई। इसके बाद से सुबोध अवसाद में रहने लगा। शराब भी ज्यादा पीता था। बृहस्पतिवार रात शराब के नशे में घर आने के बाद सीधे अपने कमरे में चला गया। करीब एक घंटे बाद बाहर आकर मां से जहर निगल लेने की बात बताई। उसकी मौत से परिवार में रोना-पिटना मचा है। परिवार में मां समेत दो भाई एवं दो बहन हैं। भाई छोटे हैं जबकि बहन उससे बड़ी हैं। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed