{"_id":"6a6e591fef0f7db76e05da9b","slug":"allegations-of-irregularities-in-land-consolidation-jhansi-news-c-420-1-mrn1003-10538-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: चकबंदी में अनियमितताओं के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: चकबंदी में अनियमितताओं के आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम बम्हौरी में चल रही चकबंदी प्रक्रिया में भ्रष्टाचार और धांधली के गंभीर आरोप सामने आए हैं। बम्होरी निवासी राजेश रावत ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज की, जिसके जरिये बताया कि पैसों के अवैध लेनदेन के बल पर बिना किसी निर्माण या आबादी के ही उपजाऊ कृषि योग्य खेतों को कागजों में जबरन आबादी घोषित किया जा रहा है। गलत समायोजन किया जा रहा है। मनमाने ढंग से जमीनों का मूल्यांकन किया जा रहा है। वहीं, कई जमीनों का मूल्यांकन छोड़ दिया गया है। आरोप है कि वसीयत, विरासत और दाखिल-खारिज जैसे सामान्य और कानूनी कार्यों के लिए भी खुलेआम हजारों घूस मांगी जा रही है। विभाग के कर्मचारी अनुचित साठ-गांठ के उद्देश्य से रात-रात भर गांव में घूमते रहते हैं। जिससे ग्रामीणों में भारी असंतोष व्याप्त है। पत्र के माध्यम से जांच कराकर दोषी चकबंदी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
इस संबंध में चकबंदी अधिकारी राकेश बहादुर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।