{"_id":"6a6f643bf8d79de682088780","slug":"jhansi-young-man-dies-in-accident-while-taking-wife-for-medical-treatment-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: पत्नी का इलाज कराने जा रहे युवक की हादसे में मौत, तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: पत्नी का इलाज कराने जा रहे युवक की हादसे में मौत, तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक को मारी टक्कर
Sun, 02 Aug 2026 09:11 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 02 Aug 2026 09:11 PM IST
सार
युवक पत्नी को लेकर ग्वालियर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कार ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। मामला दर्ज कर पुलिस कार चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्सा के इमलिया गांव निवासी रिंकू परिहार (28) पुत्र कालीचरण की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह पत्नी सलोनी (25) का उपचार कराने बाइक से ग्वालियर जा रहा था। उसके साथ उसकी साली निकिता (21) भी थी। दतिया के पास एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में रिंकू की मौके पर मौत हो गई जबकि सलोनी एवं निकिता घायल हो गईं। पिता ने वाहन चालक के खिलाफ गोराघाट दतिया में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पिता कालीचरण के मुताबिक रिंकू की पत्नी सलोनी की तबीयत खराब रहती थी। उसके पेट में दर्द हो रहा था। रिंकू उपचार कराने उसे लेकर ग्वालियर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है शुक्रवार शाम तीनों बाइक से जैसे ही गोराघाट के आगे गुलियापुरा के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर जा गिरे। रिंकू के सिर एवं गर्दन में गहरी चोट आ गई जबकि सलोनी एवं निकिता के हाथ-पांव में चोट आ गई। हादसे की सूचना पर पिता कालीचरण रिश्तेदारों के साथ पहुंच गए। तीनों को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया जबकि सलोनी एवं निकिता को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी विनीत तिवारी के मुताबिक कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उसकी तलाश कराई जा रही है।