फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Shiva temples decked up; final touches being given to arrangements.

Jhansi: सज गए शिवालय, कांवड़ियां और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्था को दिया जा रहा अंतिम रूप

Sun, 02 Aug 2026 03:57 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 02 Aug 2026 03:57 PM IST
सार

सावन के सोमवार को उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।

विज्ञापन
Jhansi: Shiva temples decked up; final touches being given to arrangements.
मड़िया महादेव मंदिर। - फोटो : संवाद

विस्तार

सावन की शुरुआत के साथ ही शिवभक्तों के स्वागत के लिए शिवालय भी तैयार होने लगे हैं। कांवड़ लेकर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं से लेकर परिवार के साथ दर्शन और जलाभिषेक करने आने वाले भक्तों, सभी के लिए बेहतर व्यवस्थाएं तैयार की जा रही हैं। मंदिर परिसर की सफाई, पेयजल, प्रकाश को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सावन के सोमवार को उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।
विज्ञापन


सावन में मंदिरों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए परिसर की सफाई के साथ श्रद्धालुओं के आने-जाने वाले रास्तों को व्यवस्थित रखने के लिए मंदिर परिसर में कतार बनाकर दर्शन और जलाभिषेक कराने की तैयारी पर भी जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


सिद्धेश्वर मंदिर, हजारिया महादेव मंदिर पानी वाली धर्मशाला और मढि़या महादेव मंदिर में सावन के सोमवार को अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। यहां पर दूर-दराज से कांवड़ लेकर भारी संख्या में शिवभक्त पहुंचते हैं। कांवड़ रखने के लिए स्थान, पेयजल और विश्राम आदि जरूरी सुविधाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है । कांवड़ियों की भीड़ को सामान्य श्रद्धालुओं से व्यवस्थित तरीके से अलग रखने की भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed