फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Female train passenger falls victim to drugging; gold chain and ₹15,000 stolen.

Jhansi: महिला रेलयात्री हुई जहर खुरानी का शिकार, सोने की जंजीर समेत 15 हजार गायब

Sun, 02 Aug 2026 04:03 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 02 Aug 2026 04:03 PM IST
सार

महिला यात्री के बेटे प्रतीक वर्मा की शिकायत पर कानपुर जीआरपी ने शून्य में मामला दर्ज करके मामला झांसी स्थानांतरित कर दिया।
 

विज्ञापन
Jhansi: Female train passenger falls victim to drugging; gold chain and ₹15,000 stolen.
थाना जीआरपी, झांसी - फोटो : संवाद

विस्तार

मुंबई-कटिहार स्पेशल ट्रेन में सवार महिला यात्री जहरखुरानी का शिकार हो गई। जहरखुरान उसके गले की सोने की जंजीर व पर्स से 15 हजार रुपये निकालकर भाग निकला। महिला यात्री की ओर से कानपुर जीआरपी ने शून्य में मामला दर्ज करके मामला झांसी स्थानांतरित कर दिया।
विज्ञापन


उन्नाव के मोतीनगर निवासी लक्ष्मी वर्मा के मुताबिक 25 जुलाई को कटिहार स्पेशल ट्रेन (09189) के आरक्षित कोच नंबर एस-8 की सीट नंबर 65 पर सवार होकर रतलाम से कानपुर जा रही थीं। उसकी सीट के सामने बैठे युवक ने बहला-फुसलाकर सुबह करीब 8:04 बजे झांसी स्टेशन पर नशीली चाय पिला दी। कुछ देर बाद वह बेसुध हो गई। जहरखुरान ने उसके गले से सोने की जंजीर और पर्स में रखे 15 हजार रुपये ले गया। उसे कानपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर बैठाकर निकल भागा। काफी देर बाद भी जब लक्ष्मी वर्मा घर नहीं पहुंची तो परिजन उन्नाव से खाेजते हुए कानपुर स्टेशन पहुंचे। वहां लक्ष्मी वर्मा बैंच पर बैठी दिखाई दी। वह पूरे होश-हवाश में नहीं थी। लक्ष्मी वर्मा के छोटे बेटे प्रतीक वर्मा ने जीआरपी कानपुर को बताया कि मां को इलाज के लिए उसके बड़े भाई उन्नाव के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार बताया गया। महिला यात्री के बेटे प्रतीक वर्मा की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात जहरखुरान के विरुद्ध शून्य में मामला दर्ज कर घटना स्थल झांसी जीआरपी जांच के लिए स्थानांतरित कर दी है।
विज्ञापन


इनका यह है कहना
मुंबई-कटिहार स्पेशल ट्रेन में महिला यात्री ने नशीली चाय पिलाकर सोने की जंजीर व रुपये लूटने की शिकायत की। कानपुर से जांच के लिए एफआईआर झांसी भेजी गई है। झांसी जीआरपी ने मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। सलीम खान, क्षेत्राधिकारी रेलवे जीआरपी झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed