सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Bookies had also sold IDs to students, police investigation revealed many secrets.

Jhansi: सटोरियों ने छात्र-छात्राओं को भी बेच रखी थी आईडी, पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आए कई राज

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Tue, 21 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस पूछताछ में गिरोह के सरगना बृजेंद्र ने कई अहम राज उगले हैं। बृजेंद्र ने झांसी के कई बिल्डर, कारोबारियों के नाम भी बताए। इनके पास उसकी आईडी है। यह लोग लाखों रुपये के क्वाइन लेते थे। इस आधार पर पुलिस आगे की पड़ताल में जुटी है। 

Jhansi: Bookies had also sold IDs to students, police investigation revealed many secrets.
झांसी में सट्टेबाजी। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

16.28 करोड़ के क्वाइन मिलने के बाद पुलिस के भी कान खड़े हो गए। पुलिस अब बृजेंद्र राजपूत के नीचे काम करने वाले छह सटोरियों को तलाश रही है। पुलिस को इन सभी छह सटोरियों के मोबाइल नंबर मिले हैं। इनकी लोकेशन मऊरानीपुर, आगरा, भोपाल एवं कानपुर में मिली है। पुलिस को मालूम चला कि सटोरिये छात्र-छात्राओं को भी आईडी बेचकर उनसे आईपीएल में सट्टा लगवाते थे।
Trending Videos


अन्य सटोरियों को तलाश रही पुलिस
प्रेमनगर पुलिस ने रविवार को गिरोह के सरगना बृजेंद्र राजपूत को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उसने कई अहम राज उगले। बृजेंद्र ने झांसी के कई बिल्डर, कारोबारियों के नाम भी बताए। इनके पास उसकी आईडी है। यह लोग लाखों रुपये के क्वाइन लेते थे। इस आधार पर पुलिस आगे की पड़ताल में जुटी है। सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है। सर्विलांस टीम मोबाइल नंबरों के आधार पर अन्य सटोरियों को तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने भी लगा रखा है पैसा
पुलिस को आशंका है कि सट्टेबाजी का बड़ा रैकेट झांसी से चल रहा है। पूछताछ के दौरान पुलिस को मालूम चला कि बृजेंद्र अधिकांश युवाओं को एजेंट बनाता था। कॉलेज जाने वाले लड़के-लड़कियां भी पैसे लगाते थे। छात्राओं की संख्या भी अच्छी खासी है। अधिकांश छात्राएं नियमित अंतराल पर आईडी से पैसे लगा रही थीं। कई लाख रुपये इन छात्राओं ने लगाया हुआ है। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय के मुताबिक मोबाइल नंबर के सहारे अन्य युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed